WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। बिहार में छपरा के अमनौर विधासभा क्षेत्र से बीजेपी ने सीटिंग विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा का टिकट काट दिया है। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी भूचाल आ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकट कटने से नाराज चोकर बाबा ने जीवनभर के लिए अन्न का त्याग कर दिया है और फलहार पर रहने का निर्णय लिया है।
चोकर बाबा इस समय अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन, इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। टिकट कटने से चोकर बाबा काफी नाराज हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि अब वह पूरी उम्र अन्न नहीं ग्रहण करेंगे, बल्कि फलाहार करेंगे।

