Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 05:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नागरिकता कानून पर देशों के रवैये से पता चला कौन है सच्चा दोस्त : विदेश मंत्री
देश

नागरिकता कानून पर देशों के रवैये से पता चला कौन है सच्चा दोस्त : विदेश मंत्री

March 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नए नागरिकता कानून के बारे में कुछ देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की आलोचना को खारिज करते हुए कहा है कि यह एक मौका है जब भारत को पता लगा है कि कौन उसका दोस्त और सहयोगी है।

जयशंकर ने शनिवार को एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित व्यापार सम्मेलन में नागरिकता कानून के बारे में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) की भूमिका की तीखी आलोचना की। जब उनसे यह पूछा गया कि नागरिकता कानून के कारण क्या भारत अपने दोस्त खो रहा है। इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि यह लोगों को परख ने का मौका है। भारत को पता लग रहा है कि कौन हमारा सच्चा दोस्त है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि यूएनएचआरसी ने नागरिकता कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक पक्ष बनने का आग्रह किया है। इस कार्रवाई का विदेश मंत्रालय पहले ही विरोध कर चुका है।

जयशंकर ने कहा कि यूएनएचआरसी पहले भी अनेक मामलों में गलत साबित हुआ है। इस संस्था ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बारे में भी गलत रवैया अपना था। विदेश मंत्री ने कहा कि इस संस्था ने सीमापार से आतंकवाद के खतरे को नजरअंदाज कर दिया था। संस्था ने ऐसा रवैया अपनाया था मानो सीमापर आतंकवाद का कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है।

विदेशमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं नागरिकता कानून के बारे में दुनिया के अनेक देशों को वास्तविक स्थिति से परिचित कराया है। हाल में ब्रसेल्स में युरोपीय संघ के 27 देशों के विदेशमंत्रियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि हर देश की सरकार और संसद को नागरिकता के संबंध में आधार तय करने का अधिकार है। नए कानून के जरिए बड़ी संख्या में नागरिकता विहीन लोगों को नागरिकता देने के लिए कदम उठाए गए हैं। नागरिकता देने के संबंध में हर देश परिस्थितियों का मुल्यांकन करने के आधार पर फैसला करता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रत्येक माह एक करोड़ से अधिक परिवार जनऔषधि केंद्रों से हो रहे लाभान्वित : मोदी
Next Article कोरोना वायरस के कारण भारत-चीन सीमा व्यापार पर अनिश्चितता के बादल

Related Posts

Headlines

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026
Headlines

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
Headlines

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026

खिलाड़ियों के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता, CRPF से रेलवे तक बंपर भर्ती

September 28, 2026

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.