Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 06:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, सर्वे में हुआ खुलासा
देश

इस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, सर्वे में हुआ खुलासा

October 29, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली: किसी जमाने में शराब का सेवन सिर्फ पुरुष ही किया करते थे, फिर धीरे-धीरे जमाना बदला और महिलाएं भी इसका सेवन करने लगीं। भारत में बिहार जैसे कुछ राज्यों को छोड़ दें, तो सभी जगहों पर शराब की बिक्री कानूनी रूप से होती है। जिससे इसके सेवन का चलन और तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने शराब के सेवन को लेकर एक सर्वे करवाया। जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

गुजरात में शराब की 66 हजार बोतलों पर चला बुलडोजर, सबसे ज्यादा बोतलें आणंद टाउन में जब्त हुईं

असम लिस्ट में टॉप पर

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक उन्होंने शराब सेवन से संबंधित एक सर्वे करवाया था।

जिसमें पता चला कि असम की महिलाएं अन्य राज्यों की महिलाओं की तुलना में ज्यादा शराब का सेवन करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक असम में 26.3 प्रतिशत महिलाएं जो 15-49 आयु वर्ग के बीच की हैं, वो शराब का सेवन करती हैं। ये आंकड़ा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो आंकड़ा करीब 1.2 प्रतिशत के आसपास है।

ज्यादातर हफ्ते में एक बार करती हैं सेवन

सर्वे में पता चला कि अन्य राज्यों में महिलाओं के शराब सेवन का जो प्रतिशत है वो 10 से कम है। वहीं छोटे राज्यों में से एक मेघालय में भी बड़ी संख्या में महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, जिस वजह से वहां का आंकड़ा 8.7 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि ये आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -4 (NFHS-4) के हैं, जो 2015-16 में किया गया था। अभी NFHS-5 के आंकड़े आना बाकी हैं, जो 2018-19 में हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक असम में शराब का सेवन करने वाली महिलाओं में 44.8 प्रतिशत तो ऐसी हैं, जो हफ्ते में एक बार ही सेवन करती हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 35 प्रतिशत है। वहीं असम में शराब का सेवन करने वाले 51.9 प्रतिशत पुरुष ऐसे हैं, जो हफ्ते में एक बार ही पीते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 40.7 प्रतिशत है।

2005 में कम था आंकड़ा

वहीं NFHS-3 जो 2005-06 में हुआ था उसके आंकड़ों पर नजर डाले तो असम में उस दौरान 15-49 आयु वर्ग की 7.5 प्रतिशत महिलाएं ही शराब का सेवन करती थीं। उस वक्त पांच राज्य अरुणाचल प्रदेश (33.6%), सिक्किम (19.1%), छत्तीसगढ़ (11.4%), झारखंड (9.9%) और त्रिपुरा (9.6%) की महिलाएं असम की महिलाओं से ज्यादा शराब का सेवन करती थीं। NFHS-4 के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शराब सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 2.4 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 23 प्रतिशत, यूपी में 2.1 प्रतिशत, राजस्थान में 1.6 प्रतिशत, मिजोरम में 4.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 0.1 प्रतिशत, गुजरात में 5 प्रतिशत और बिहार में 6.9 प्रतिशत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडायन बिसाही के आरोप में माता-पिता और बेटी की हत्या
Next Article अब कचौड़ी बेचने के लिए B.sc. की डिग्री जरूरी

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.