Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 07:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 1983 का विश्व कप जिताने वाले पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन
देश

1983 का विश्व कप जिताने वाले पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

July 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा का निधन हो गया है. मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आने की वजह से यशपाल शर्मा का निधन हुआ. यशपाल शर्मा की उम्र 66 वर्ष थी.

यशपाल शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1979 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. यशपाल शर्मा ने 1978 में वनडे डेब्यू किया था और 1985 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था.

Advertisement

यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के नेशनल सिलेक्टर भी रह चुके हैं.

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने कहा कि आज हमारा परिवार टूट गया है, यशपाल शर्मा ने ही 1983 विश्व कप जीत का एजेंडा तय किया था.

कीर्ति आज़ाद के मुताबिक, आज सुबह वह जब मॉर्निंग वॉक से वापस लौटे, तब उन्हें सीने में दर्द हुआ था. उसी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

यशपाल शर्मा साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे. वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में यशपाल शर्मा ने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें टीम इंडिया की जीत हासिल हुई थी. इसके अलावा सेमीफाइनल में भी यशपाल शर्मा ने 61 रनों की पारी खेली थी, तब भारत ने इंग्लैंड को मात दी थी.

साल 1983 के वर्ल्डकप के बाद यशपाल शर्मा का करियर लगातार ढलान की ओर जाने लगा. खराब परफॉर्मेंस के कारण यशपाल शर्मा को पहले टेस्ट टीम से बाहर निकाला गया, उसके बाद वह वनडे में भी वापसी नहीं कर पाए.

यशपाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, जिनका जन्म 11 अगस्त 1954 को हुआ था. पंजाब के स्कूल की ओर से खेलते हुए यशपाल शर्मा ने 260  रनों का पहाड़ स्कोर बनाया था, जिसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में रहे थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, वजह पार्टी के आंतरिक झगड़े!
Next Article आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल, रांची के मेडिका में भर्ती

Related Posts

Headlines

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026
Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

थाली में ताकत, सांसों में राहत : 80 टीबी मरीजों को मिला अदाणी के पोषण का सहारा

September 25, 2026

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.