Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 01:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुचाई मेंअपराधियों ने युवक को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती
झारखंड

कुचाई मेंअपराधियों ने युवक को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

December 31, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सरायकेला।
जिले के नक्सल प्रभावित कुचाई थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे  दुर्गा सिंह मुंडा (30)  को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके कंधे और हाथ में लगी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बुधवार देर रात  करीब साढ़े बारह बजे घायल दुर्गा सिंह मुंडा को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दुर्गा सिंह मुंडा देर रात कुचाई थाना क्षेत्र के तरंदा गांव स्थित अपने दोस्त के घर पैसे देने गया था। दोस्त को पैसे देकर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुचाई थाना क्षेत्र के पांडूवा गांव के पास मुख्य सड़क पर हथियारबंद लोगों ने उसे जबरन रोकने की कोशिश की। बाइक सवार दुर्गा सिंह जब नहीं रुका तो हथियारबंद अपराधियों ने उस पर गोली चला दी जो उसके हाथ और कंधे में जा लगी। गोली लगने के बावजूद वह बाइक चलाते हुए कुचाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अवस्था में दुर्गा सिंह मुंडा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल युवक के भाई नारायण सिंह मुंडा ने बताया कि उसका भाई दुर्गा सिंह मुंडा मैंगलोर में काम करता है और इन दिनों छुट्टियों में घर आया था। इसी क्रम में वह बुधवार शाम घर से तरंदा अपने मित्र के घर पैसा पहुंचाने गया था और वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया । पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकार दुर्घटना में डॉक्टर की मौत, तीन अन्य घायल
Next Article इंटरस्टेट ड्रग माफिया मोजू मियां समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
झारखंड

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.