WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राज्य में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राज्य में डेंगू के 156 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 22 में डेंगू की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज राजधानी रांची में मिले। यहां 40 संदिग्ध मरीजों ने जांच कराया। इनमें 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है। पूर्वी सिंहभूम में 25 संदिग्ध मरीज मिले। जांच के बाद चार में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि रामगढ़ में तीन, खूंटी में दो, देवघर में एक डेंगू के मरीज मिले हैं।
इसे भी पढ़ें : 5 करोड़ लूट कांड का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

