WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस बिना परमिट टेम्पू और और ई-रिक्शा चलाने वालें के खिलाफ अभियान चला रही है। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव के अनुसार अभियान के दौरान 43 टेम्पू और 25 ई-रिक्शा को जब्त किया गया है। SP सभी टेम्पू चालकों से अपील की है कि कोई भी ड्राइवर बिना परमिट, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज के बिना गाड़ी ना चलाये। पकड़े जाने पर रांची ट्रैफिक पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि एमवी एक्ट की धारा 192ए के तहत बिना परमिट के टेम्पू चलाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है। साथ ही बिना रूट परमिट के ई-रिक्शा चलाने पर पहली बार तीन हजार और दूसरी बार पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : अब पलामू में पोस्टरबाजी

