Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 07:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की 26 को होगी वतन वापसी
रांची

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की 26 को होगी वतन वापसी

December 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की सोमवार को वतन वापसी होगी। मजदूर सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेंगे और 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वापसी को लेकर परिजनों खुश हैं। ये मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग व बोकारो जिले के हैं।

गिरिडीह के मजदूरों में बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत लुतयानो के तेजो महतो, चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो हैं।

हजारीबाग जिले के मजदूरों में बिष्णुगढ़ अंतर्गत खरना तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजु, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, बरहमदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह हैं। बोकारो जिले के मजदूरों में गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा के मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो, बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया हैं।

उल्लेखनीय है कि पैसे कमाने के लिए दलालों के चक्कर में ये मजदूरों ताजिकिस्तान पहुंच गए। वहां समय पर तनख्वाह नहीं मिलने से उन्हें खाने-पीने में परेशानी होने लगी। इसकी जानकारी मजदूरों ने एजेंट को मोबाइल पर देने की कोशिश की। हालांकि, एजेंट ने मजदूरों का कॉल कभी रिसीव नहीं किया। हार कर मजदूरों ने प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली के माध्यम से घर वापसी की गुहार लगाई।

सिकन्दर अली तत्परता दिखाते हुए अपने प्रवासी व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से सभी को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद जनप्रतिनिधि एवं मंत्री ने उनकी घर वापसी के लिए हरसंभव उपाय कर बकाया वेतन का प्रयास किया गया। इस प्रयास से मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान हो गया।

प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकंदर अली का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। जब काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, तब उन्हें वहां कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमौर्य एक्सप्रेस से 16 बोतल शराब बरामद
Next Article सेना का ट्रक खाई में गिरने से शहीद 16 सैनिकों के शव उनके पैतृक गांव भेजे गए

Related Posts

Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026

रास्ता भटकी छात्रा से ऑटो चालक और उसके साथियों ने की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

November 11, 2026

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.