WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बड़कागांव-हजारीबाग रोड के फतहा ओदरना में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दो भाई साथ में बड़कागांव के नटराजनगर स्थित अपने घर जा रहे थे और इसी दौरान एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। मृतक के भाई को हल्की चोटें आई है। मृतक की पहचान संजय कुमार सोनी के रूप में की गई और उसकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही|
दरअसल, संजय अपने भाई पप्पू कुमार सोनी के साथ बाइक पर हजारीबाग से अपने घर बड़कागांव लौट रहे थे। जैसे ही बाइक फतहा के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गई।


