Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 4 साल में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम : सुनील कुमार
झारखंड

4 साल में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम : सुनील कुमार

January 11, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुनील
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि गुजरे चार सालों में युवा सीएम हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर काम किया है। लंबित योजनाओं को पूरा करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूरा कर जनता को सौंपा जा चुका है। मौका था विभाग की उपलब्धियों की जानकरी मीडिया को देने का। प्रेस कॉन्फ्रेंस सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में आयोजित की गई थी।

सचिव ने बताया कि बीते चार सालों में विभाग ने 95 फीसदी बजट की राशि खर्च की गई है। वर्तमान समय में भी अब तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के विरुद्ध 60 प्रतिशत राशी खर्च की जा चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में कुल 17 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें से 14 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 2000 किलोमीटर सड़क नेशनल हाईवे के माध्यम से बनाई जा रही है। राज्य सरकार की ओर से कुल 5200 किलोमीटर सड़क निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 4600 किलोमीटर की सड़क निर्माण जारी है। उन्होंने बताया कि 283 योजनाएं वर्तमान में विभाग की ओर से चलाई जा रही हैं। अब तक विभाग की ओर से 398 बड़े पुल-पुलिया का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं बीते चार सालों में 525 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल दूरी 6500 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि राज्य में कई सड़क योजनाओं को एनएचएआई के माध्यम से कराया जा रहा है। राज्य सरकार की सकारात्मक पहल की वजह से एनएचएआई के माध्यम से 40 हजार करोड़ की सड़क योजनाओं पर राज्य में काम हो रहा है। वहीं भारतमाला परियोजना पर 2500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

Advertisement Advertisement

सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों की सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। रांची के इनर रिंग रोड के 10 पार्ट में से कुल तीन पार्ट को स्वीकृति दी जा चुकी है। 194 किलोमीटर लंबे आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। वहीं रिंग रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है और कई कनेक्टिंग रोड की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। फ्लाईओवर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कांटाटोली से सिरमटोली  को जोड़ने की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं हरमू फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इसके साथ ही कई अन्य शहरों में भी फ्लाईओवर निर्माण पर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से राज्य में एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर भी पर काम किया जा रहा है। साथ ही वर्ल्ड बैंक के सहयोग से भी सड़क बना रहे हैं। करमटोली एलिवेटेड रोड का डीपीआर लगभग तैयार है।

झारखंड भवन सहित कई अन्य भवन का निर्माण जल्द होगा पूरा

विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में और राज्य के बाहर भी कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे से ज्यादातर  भवनों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 2 नये मेडिकल कॉलेज 500 बेड वाले अस्पताल, सामुदायिक केन्द्र, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज के साथ-साथ पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट, कृषि पशुपालन विभाग के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।  इसके लिये भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से भी विभिन्न विभागों की बिल्डिंगों का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है। विभाग ने 2022-23 में 603 करोड़ के बजट के विरुद्ध 96 प्रतिशत से ज्यादा व्यय भवन निर्माण पर किया था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 76 प्रतिशत व्यय अब तक किया है।

ये रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बख्शी सहित पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में उम्रकैद की सजा काट रहे 56 कैदी होंगे रिहा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में उम्रकैद की सजा काट रहे 56 कैदी होंगे रिहा
Next Article कल होने वाली यह नियुक्ति परीक्षा स्थगित… जानें

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.