Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 09:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के नाम से फोन पर मांगी लेवी, पूरा परिवार दहशत में
झारखंड

कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के नाम से फोन पर मांगी लेवी, पूरा परिवार दहशत में

August 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में काम करने वाले नारायण टोप्पो को भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के नाम से फोन कर लेवी की मांग करते हुए धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में नारायण टोप्पो ने शनिवार को धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नारायण से शुक्रवार देर रात फोन कर लेवी की मांग की गयी है। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायण टोप्पो एचईसी के एचएनबीपी के कार्मिक विभाग में कार्यरत है। वह एक कैंटीन भी चलाते हैं। कैंटीन के एक कर्मचारी को उन्होंने कुछ दिनों पहले ही काम से हटाया था। आशंका जतायी जा रही है कि उसी ने फोन कर लेवी की मांग की है। धुर्वा इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि फोन करने वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। नंबर के लोकेशन का पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। कुंदन पाहन दो वर्षों से जेल में बंद है। इसपर भी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को रांची जोन के डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर के समक्ष आत्मसर्पण किया था। रांची के तत्कालीन एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के प्रयास से उसने आत्मसर्पण किया था। इसके बाद से कुंदन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद है। कुंदन के आत्मसर्पण के बाद पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली थी। जिसके बाद पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को कई सफलता भी मिली थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहर व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाएं, नई सोच और तकनीक का करें उपयोग- डॉ सुनील कुमार वर्णवाल
Next Article 600 करोड़ का फेक ट्रांजेक्शन टैक्स की चोरी

Related Posts

झारखंड

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026
झारखंड

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026
Headlines

रांची नगर निगम ने दी 10 दिनों की मोहलत, किसे और क्यों… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026

बिहार से 5.88 Cr के टेलीकॉम पार्ट्स टपाने वाला सरगना यूपी में धराया, विदेशों में खपाता था माल

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.