अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : भुरकुंडा के भदानीनगर क्षेत्र की लपगा कॉलोनी में बीती रात हालात अचानक बिगड़ गए। हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी और इसी दौरान गिरजा साव के घर पर लगा पुराना सिमर का पेड़ टूट कर उनके घर पर गिर गया।
घर और संपत्ति को बड़ा नुकसान
गिरते ही पेड़ ने घर की छत और दीवारों को नुकसान पहुंचाया। करीब 15-20 एसवेटस सीट टूट गई और मिट्टी की दीवारों में कई जगह दरारें पड़ गईं। गिरजा साव और उनका परिवार घर में मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना में पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी को चोटें आईं। दोनों को मामूली प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ी।
पंचायत और प्रशासन ने लिया संज्ञान
घटना की खबर मिलते ही चोरघरा पंचायत के मुखिया जयनारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने गिरजा साव और वीरेंद्र कुमार गुप्ता से पूरी जानकारी ली और इसके बाद अंचलाधिकारी पतरातू मनोज चौरसिया को सूचना दी। मुखिया ने सीओ से भी प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार की मदद करने का आग्रह किया।
राहत और आगे की कार्रवाई
पंचायत और प्रशासन अब प्रभावित परिवार की मदद और घर की मरम्मत के उपायों पर विचार कर रहे हैं। पेड़ गिरने की वजह से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक राहत कार्य जल्द शुरू करने की तैयारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची में राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, यह इलाका हुआ ‘नो फ्लाइंग जोन’

