WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)| पूरे तीस दिन के बाद ईद का चांद देख अकीदतमंदों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। चांद देखकर रोज़ेदारों के चेहरे पर नूरानियत की झलक देखने को मिली। लोगों ने दुरूदे पाक पढ़कर मन्नतें मांगी।
बता दे कि जुम्मे के दिन ईद-उल-फितर की दो रकअत वाजिब नमाज पढ़ी जाएगी। लोगों में इस बात की मलाल भी है कि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लगाए गए लाकडान के कारण इस बार ईद की नमाज मस्जिद या ईदगाह में ना पढ़कर नमाज घरों में ही अदा की जाएगी।

