WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विगत कुछ महीनों से हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले में हो रही बेतहाशा बिजली की कटौती को लेकर सदन में आवाज उठाई।
उन्होंने शून्यकाल की सूचना के माध्यम से लोकहित में हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले में की जा रही बेतहाशा बिजली कटौती को बंद कर व्यापक बिजली उपलब्ध कराने हेतु सरकार से मांग की है। उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि विगत कुछ दिनों से दोनों जिलों में बेतहाशा बिजली कटौती की जा रही है। इसके कारण आम जनजीवन, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, उद्योग, व्यवसाय, कल- कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिलावासियों को लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा आम जनमानस में असंतोष व्याप्त है।

