अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/Guwahati : Jharkhand Mukti Morcha (JMM) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 21 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया गया है। पार्टी के केंद्रीय समिति की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, JMM असम में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से रणनीतिक रूप से उम्मीदवारों का चयन किया है। सूची में आदिवासी, पिछड़े और स्थानीय समुदाय से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।
इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित
JMM द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे गए हैं…
- मजबाट (47) – प्रीति रेखा बरला
- बिस्वनाथ (70) – तेहरू गौर
- खुमताई (106) – अमित नाग
- चाबुआ (87) – भुबेन मुरारी
- गोसाईंगांव (01) – फेड्रिकसन हसदा
- सोनारी (93) – बलदेव तेली
- डुलियाजन (90) – पीटर मिंज
- रोंगोनाड़ी (74) – पाबन सौतल
- डिगबोई (84) – भारत नायक
- भेरगांव (45) – प्रभात दास पनिका
- टिंगखोंग (91) – महाबीर बास्के
- बर्चल्ला (66) – अब्दुल माजन
- रंगापारा (68) – मैथ्यू टोपनो
- मरघेरिटा (83) – जर्नल मिंज
- नाहरकटिया (92) – संजय बाघ
- माकुम (85) – मुना कर्माकर
- डूमडूमा (82) – रत्नाकर टाटी
- सरूपथार (107) – साहिल मुंडा
- तिताबोर (102) – सुश्री सोनिया
- बोकाजन (108, ST) – प्रतापचिंग रंगफार
- खोवांग (89) – प्रभाकर दास
स्थानीय समीकरण साधने की कोशिश
JMM ने इस सूची के जरिए स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी असम में आदिवासी और स्थानीय मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। अधिकतर उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
पार्टी की रणनीति क्या है
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि JMM इस बार असम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गंभीर है। झारखंड के बाहर पार्टी अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश में है और असम इसके लिए अहम राज्य माना जा रहा है।
पार्टी पदाधिकारी का बयान
पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि सभी उम्मीदवारों का चयन सोच-समझकर किया गया है और पार्टी को उम्मीद है कि ये प्रत्याशी जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
इसे भी पढ़ें : रांची में रामनवमी पर दो दिन तक गूंजेगा भक्ति का रंग, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी


