WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। विश्व हिन्दू परिषद खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश सोनी को मैकलुस्कीगंज स्थित अपने दुकान से आने के क्रम में रास्ते में किसी ने गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। बजरंग दल झारखंड के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रंगनाथ महतो ने एक बयान जारी कर दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की है। आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा है कि यह हमला केवल मुकेश सोनी पर नहीं है बल्कि पूरे संगठन पर है। घटना से खलारी समेत जिले के सभी प्रखण्डों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

