WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग| हजारीबाग सदर प्रखंड के सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 29 अप्रैल की रात्रि से मंदिर समिति के द्वारा जगरनाथ धाम मंदिर में शादी विवाह का प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया है| मंदिर के पुजारी विशेश्वर पांडे के द्वारा बताया गया कि मंदिर में शादी विवाह करने वालों के वजह से मंदिर परिसर में काफी लोगों की भीड़ जमा होते जा रही थी| इस वजह से लोगों आगे की तिथि निर्धारित करने की बात कहकर वापस भेज दिया गया|
यह निर्णय सर्वसम्मति से मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सचिव नेमीचंद प्रसाद, समिति के उपसचिव सुभाष चंद्र प्रसाद, मंदिर पुजारी भीम नारायण पांडे, विशेश्वर पांडे, अरुण कुमार पांडे के द्वारा लिया गया

