Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 07:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Big NEWS: लोहरदगा में रामनवमी जुलूस पर पत्थर और तलवारों से हमला, 13 लोग घायल
झारखंड

Big NEWS: लोहरदगा में रामनवमी जुलूस पर पत्थर और तलवारों से हमला, 13 लोग घायल

April 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची : झारखंड के लोहरदगा और बोकारो जिले में रविवार को रामनवमी जुलूस के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई। इसमें रामनवमी जुलूस पर पथराव किया गया। वहीं, बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकले जुलूस पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंके गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन ने समय रहते हालात को संभालने की भरपूर कोशिश की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
उपद्रवियों ने लगाई आग

लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में जुलूस पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है। उपद्रवियों ने दस वाहनों को फूंक डाला है। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। मेला स्थल में दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक ऑटो, चार साइकिल और मेला में लगे कई दुकानों में आग धूं-धूंकर जल गईं। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है।
हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी है। उपद्रव की सूचना मिलने के बाद डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ-साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भड़की हिंसा को रोकने की प्रयास में जुटी हुई है।
बोकारो में बाइक जुलूस पर पथराव
वहीं बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में बाइक जुलूस पर पथराव किया गया। घटना के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बाइक जुलूस को वहीं रोक दिया। जुलूस में शामिल लोग विरोध में बाइक छोड़ चले गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रिटिश जमाने का बना पुल टूट गया
Next Article देवघर में रोप-वे का तार टूटा: 50 से अधिक लोग फंसे, 12 घायल

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.