Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 11:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाटा स्टील में नौकरी करने का बड़ा मौका, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Headlines

टाटा स्टील में नौकरी करने का बड़ा मौका, 10 अगस्त तक करें अप्लाई

August 4, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। टाटा स्टील में निकली ट्रेड अप्रेंटिसशिप बहाली के लिए अब तक 4100 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. दो साल के बाद कंपनी ने मैट्रिक पास बच्चों के लिए यह बहाली निकाली है. 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हुई जो आगामी 10 अगस्त, 2021 तक चलेगी.

ट्रेड अप्रेंटिस बहाली को लेकर जनरल (नन इंप्लाई) विद्यार्थियों को मैथ, साइंस, इंग्लिश विषय के साथ 70 प्रतिशत अंक मैट्रिक में होना अनिवार्य है. विद्यार्थियों को यह शंका थी कि यह मार्क्स ओवरऑल है या अलग-अलग विषयों में 70 प्रतिशत होना चाहिए? इसको लेकर यह साफ किया गया है कि मैट्रिक में ओवरऑल मार्क्स 70 प्रतिशत होना चाहिए, जबकि मैथ, साइंस, इंग्लिश में पास मार्क्स होना जरूरी है.

Advertisement Advertisement

टाटा स्टील के वैसे कर्मचारी जो 15 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष तक की नौकरी की चुके हैं. वर्तमान कर्मचारी के अलावे ESS, सुनहरे भविष्य की योजना के तहत कंपनी छोड़ चुके कर्मचारियों के मैट्रिक पास रजिस्टर्ड आश्रित इसमें आवेदन कर सकते हैं. इसमें बेटा, बेटी, दामाद और बहू आवेदन कर सकते हैं. बेटा नहीं होने की स्थिति में दामाद आवेदन करेंगे.

 

शारीरिक क्षमता भी निर्धारित

इस परीक्षा के लिए शारीरिक क्षमता भी तय किया गया है. इसके तहत लड़कों के लिए 152 सेमी कद, लड़कियों के लिए कद 142 सेमी, वजन कम से कम 45 किलोग्राम वहीं लड़कियों के लिए 40 किलोग्राम, दृष्टि 6/6, पावर ग्लास होने पर अधिकतम प्लस माइनस 4 होना चाहिए.

 

योग्यता 

इम्पलाई और नन इम्पलाई वार्ड के अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मैट्रिक या समकक्ष की परीक्षा 70 प्रतिशत अंक के साथ पास होना अनिवार्य है. वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंकों के पास साथ पास होना अनिवार्य किया गया है.

 

इसके अलावा इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1 जुलाई, 2002 से 1 जनवरी, 2006 के बीच का जन्म होना चाहिए. वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों का जन्म 1 जुलाई, 2001 से 1 जनवरी, 2006 के बीच का होना चाहिए. साथ ही झारखंड के अलावा बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होने का प्रमाण देना होगा.

 

मिलेगा स्टाइपेंड

यह दो वर्ष का ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा. अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को निर्धारित स्टाइपेंड की राशि मिलेगी. शहर से बाहर वाले चयनित अभ्यर्थियों को रहने के लिए हॉस्टल व फूडिंग की व्यवस्था नि:शुल्क दी जायेगी.

ऐसे करे आवेदन

टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 10 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी टाटा स्टील के ऑफिशियल साइट पर ऑनलाइन के माध्यम से 24 घंटे में किसी भी वक्त आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं है. इच्छुक अभ्यर्थी टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट https:www.tatasteel.com/careers/ पर जाकर Apply for jobs/internship सलेक्ट करना है. उसमें एप्लिकेशन फॉर्म मिलेगा जिसे भर कर अपलोड कर देना है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article5 साल के मासूम सहित एक ही परिवार के 3 लोगों की खाना खाने से मौत, जाने क्या है कारण?
Next Article बड़ी खबर: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश के साथ व्रजपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.