WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी धनबाद,जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में भारी बारिश हो सकती है.
साथ ही मेघ गर्जन भी होगा और बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऐसे में घर से बाहर निकलने वक्त सावधानी बरतने की बात कही है।

