WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लातेहार। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लात गांव के पास शुक्रवार को पूर्व माओवादी कमांडर जीतन सिंह खरवार का शव मिला। उसके सीने पर गहरे जख्म के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बताया गया कि जीतन सिंह खरवार वर्ष 2018 में उग्रवाद छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से वह अपने गांव लात में ही रह रहा था। इस संबंध में लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा होगा।

