WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
धनबाद। तोपचांची स्थित बाजार में रविवार को बम ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि एक व्यक्ति बाइक की डिक्की में बम लेकर सब्जी खरीदने आया था। इसी बीच डिक्की में बम फट गया। बम फटने से तीन सब्जी विक्रेता घायल हो गये। सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सील कर दिया है।

