WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
धनबाद। कोविड हॉस्पिटल (सेंट्रेल हॉस्पिटल) में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट। झरिया निवासी एक कोरोना पाज़िटिव मरीज की मौत। मरीजों के बीच दहशत का माहौल। कल ही हुआ था भर्ती। मृतक मरीज का नाम श्याम साव है जो शिव मंदिर रोड झरिया का रहने वाला बताया जाता है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दी सूचना।
कोविड अस्पताल (केंद्रीय अस्पताल) में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से झरिया के कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज श्याम साव (55) की मौत हो गई। कोविड अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही उस समय घटी जब मरीज को सिलेंडर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। तभी अचानक से ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूत्रों की माने तो घटना से मरीज अपने बेड से जमीन पर गिर गए। इसके बाद आनन-फानन में कर्मियों ने बेड पर लिटा दिया।

