WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दयली गांव में एक 35 साल के व्यक्ति की बलि चढ़ा दी गई। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार हराधन लोहरा (35) का गला चाकू से काट उसकी बलि चढ़ाने की कोशिश की गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। मामले में पुलिस ने तरुण महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक चाकू भी मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

