Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 05:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Breaking: लोहरदगा में पुलिस और नक्सलियों में फिर हुई मुठभेड़
झारखंड

Breaking: लोहरदगा में पुलिस और नक्सलियों में फिर हुई मुठभेड़

February 13, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लोहरदगा, 13 फरवरी (स्वदेश टुडे)। लोहरदगा में मांद बनाकर बैठे नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों ने चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। जिले के उग्रवाद प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल के पास रविवार को एक बार फिर नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलियां चलीं। मुठभेड़ स्थल बुलबुल नाला बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

मुठभेड़ के बाद चलाए जा रहे सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के कुछ हथियार, कारतूस और नक्सली पिट्ठू भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, सुरक्षा बल जमीन ऑपरेशन चलाने के साथ इलाके में हेलिकॉप्टर से निगरानी कर रहे हैं। पिछले 96 घंटे से लगातार सुरक्षा बलों की अलग-अलग टुकड़ियां इलाके में सर्च अभियान चला रही हैं। इसमें नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन बार मुठभेड़ हो चुकी है।

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

नक्सलियों ने अपने कैंप के आसपास लैंडमाइंस बिछाया हुआ है। लिहाजा इलाके में आगे बढ़ने से पहले सुरक्षा बलों को चप्पे-चप्पे की जांच करनी पड़ रही है। अब तक इस ऑपरेशन में तीन जवान घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं। नक्सली बार-बार पीछे हट रहे हैं। अब तक सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ओर से बनाए गए छह बंकर को ध्वस्त कर दिया है।

 

जवान की स्थिति गंभीर

सर्च अभियान के दौरान घायल हुए जवान तोमन कुमार (27) की स्थिति नाजुक बनी हुई है। नक्सलियों की ओर से लगाए गए विस्फोटक की जद में आने से जवान का बायां पैर उड़ गया है। जवान का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। जवान का इलाज कर रहे डा अंकुर सौरव और डा कुमार विशाल ने बताया कि मरीज की हालत काफी नाजुक है और अगले 24 घंटे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मेडिका अस्पताल के एडवाइजर डा आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज काफी गंभीर रूप से घायल है। उसका बांया पैर घुटने के नीचे से उड़ चुका है। इस अब सर्जरी के जरिए ठीक किया जाएगा। दाहिने पैर में भी ब्लास्ट के कारण मांसपेशी को नुकसान पहुंचा है। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मिली, वैसे ही हेलीकॉप्टर को अलर्ट कर दिया गया। तत्काल लोहरदगा से पेशरार तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगी है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह से तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले 72 घंटे के दौरान लोहरदगा जिले में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर की यह तीसरी घटना है, जबकि लैंडमाइंस की चपेट में आने से अब तक सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कई नक्सलियों को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बंकर को भी ध्वस्त किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए रांची पहुंचे लालू, चारा घोटाले में 15 को आएगा फैसला
Next Article शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं से कराया अवगत

Related Posts

Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.