WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा बताया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर राज्य के माननीय मंत्रीगण द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा।
इस क्रम में आलमगीर आलम पाकुड़, रामेश्वर उरांव लोहरदग्गा, सत्यानन्द भोक्ता चतरा, चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावा,जगरनाथ महतो बोकारो, जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, बादल गिरिडीह, मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेगें।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एवं मुख्यमंत्री द्वारा उप राजधानी दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया जाता है।

