Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 03:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारम्भ किया
झारखंड

मुख्यमंत्री ने बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारम्भ किया

May 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय से “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” का ऑनलाइन शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार कई नए आयामों पर कार्य कर रही है। आज इस कड़ी में एक और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। होम्योपैथ पद्धति से कई जीवन रक्षक दवाइयां कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी हैं। ये दवाइयां संक्रमण से लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में उपयोगी हैं।

मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा “बिरसा जीवन आयुष किट”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों को “बिरसा जीवन आयुष किट” उपलब्ध कराया जाएगा। “बिरसा जीवन आयुष किट” में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां रहेंगी, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में उपयोगी होंगी। होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों के घरों तक भी यह किट पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के वैसे परिजनों को भी दवाइयां दी जाएंगी, जो उनके संपर्क में आ चुके हैं। साथ ही कोविड-19 के नियंत्रण हेतु कार्य कर रहे सभी फ्रंटलाइन वर्करों को भी दवाइयां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में संक्रमित मरीजों को दवाइयों का यह किट उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मुख्यमंत्री ने “बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम” के तहत चलने वाले तीन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, आयुष निदेशक चंद प्रसाद, द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची के सचिव डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार, सदस्य डॉ मोना कुमारी, डॉ रामजी यादव, डॉ अजय सिंह एवं रवि कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपसी रंजिश में खूनी संघर्ष, नौ लोग घायल, गावं में तैनात पुलिस
Next Article बड़ा हादसा : ऑक्सीजन की कमी से 11 से भी अधिक Corona मरीजों ने तोड़ा दम

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.