Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में छाए बादल, कई जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट
झारखंड

झारखंड में छाए बादल, कई जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट

March 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब झारखंड के मौसम पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कहीं हल्के बादल छाए रहे तो कहीं हल्की बारिश भी हुई। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

सुबह से बदला रहा मौसम का मिजाज

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने से लोगों को दिन के समय भी गर्मी कम महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर झारखंड के कई जिलों में पड़ रहा है।

इन जिलों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि शुक्रवार से मौसम फिर साफ रहने का अनुमान है और ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

15 से 17 मार्च तक फिर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 मार्च से 17 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश की संभावना जताई है। 15 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तीन दिनों बाद बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान फिर से करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हजारीबाग में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश हजारीबाग जिले के हेंदिगिरी इलाके में दर्ज की गई, जहां 10.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसे भी पढ़ें : “भारत टैक्सी” से परिवहन क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव : डॉ प्रदीप वर्मा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article सरकारी नौकरी का मौका, UPPCB में 115 पदों पर Vacancy

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.