अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02-चुनाव/2026 के तहत की जा रही है। इसके लिए PET-2025 के आधार पर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 115 पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 22 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 11 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 29 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
वैज्ञानिक सहायक – 10 पद
वैज्ञानिक सहायक (विशेष चयन) – 5 पद
लेखाकार / लेखा परीक्षक – 22 पद
विधि सहायक – 4 पद
प्रयोगशाला सहायक – 2 पद
निगरानी सहायक – 35 पद
जूनियर इंजीनियर (विशेष चयन) – 8 पद
कनिष्ठ अभियंता – 29 पद
कुल मिलाकर 115 पदों पर भर्ती की जाएगी।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है।
वैज्ञानिक सहायक:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान या पर्यावरण विज्ञान में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है।
लेखाकार / लेखा परीक्षक:
कॉमर्स में ग्रेजुएशन (B.Com) होना चाहिए और किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थान में कम से कम एक साल का लेखा अनुभव होना चाहिए।
विधि सहायक:
कानून में स्नातक डिग्री (LLB) और वकील या अधिवक्ता के रूप में तीन साल का अनुभव जरूरी है।
प्रयोगशाला सहायक:
साइंस विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए।
निगरानी सहायक:
साइंस से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer):
लोक स्वास्थ्य, सिविल, रासायनिक या पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क बहुत कम रखा गया है।
सभी वर्गों के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन और ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी सभी वर्ग शामिल हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर New Registration पर क्लिक करें।
अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
लॉगिन करके अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें।
मांगे गए फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में छाए बादल, कई जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट



