Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 07:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम का ऐलान- झारखंड में 20 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना
Headlines

सीएम का ऐलान- झारखंड में 20 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

January 23, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Khunti : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाने जा रही है। झारखंड के आदिवासी मूलवासी और गरीब गुर्बा लोग मान-सम्मान और अधिकार के साथ गुजर-बसर कर सकें, उस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना की शुरुआत हो रही है। आज यहां आबुआ आवास योजना के तहत लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। पूर्व में भी आपके बीच आकर आपको सरकार की योजनाओं के बारे बताया था। अलग-अलग समय पर पदाधिकारियों ने आपके द्वार जाकर आपकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है। मौका था अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र बांटने का। समारोह खूंटी के तोरपा स्थित NHPC ग्राउंड में आयोजित की गई थी। सीएम हेमंत ने कहा कि यहां खूंटी और सिमडेगा के लाभुक अब अबुआ आवास निर्माण की दिशा में आगे बढ़े। खूंटी और सिमडेगा में करीब 75 हजार अबुआ आवास का निर्माण विभिन्न चरणों में होगा।

राज्य संपोषित है अबुआ आवास योजना

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीबों को घर देने की सूची राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को उपलब्ध करायी थी। इसमें आठ लाख लोगों को घर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। इसकी सूची पोर्टल में भी अपलोड कर दी गयी। लेकिन केंद्र सरकार ने गरीबों का घर स्वीकृत नहीं किया। इसलिए राज्य सरकार अपने दम पर अबुआ आवास बनाएगी। यह तीन कमरों और रसोई घर युक्त पक्का घर होगा।

पूर्व में पीएम आवास योजना के तहत दो कमरों का आवास निर्माण किया जाता था, जिसके लिए एक लाख 30 हजार रुपए दिए जाते थे। आपकी सरकार अबुआ आवास निर्माण हेतु 02 लाख रुपए दे रही है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान करीब 30 लाख आवेदन प्राप्त हुए। जब इन आवेदनों को सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत 20 लाख जरूरतमंदों को विभिन्न चरण में आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। सरकार आठ लाख से बढ़ाकर 20 लाख आवास का निर्माण करेगी। पहले की अपेक्षा बेहतर आवास सरकार देगी।

रोजगार और स्वरोजगार के हैं अवसर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर उपलब्ध करा रही है। निजी क्षेत्र स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण तय कर दिया है। इसके तहत 50 हजार से अधिक हुनरमंद युवाओं को विभिन्न उद्योगों में रोजगार दिया गया है। दो दिन पूर्व रांची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित वस्त्र उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार दिया गया है। स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना संचालित की जा रही है। इसके जरिए युवा स्वरोजगार अपनाकर खुशहाली की ओर बढ़ सकते हैं।

50 साल की उम्र में पेंशन, किसानों का हुआ सशक्तिकरण

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा सरकार गठन के बाद कोरोना संक्रमण ने विकास की रफ्तार रोक दी। इससे अर्थव्यवस्था एवं लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रही। बावजूद इसके आपकी सरकार ने यहां के लोगों का जीवन और जीविका दोनों को सुरक्षित किया। पूर्व में चली आ रही संख्या की बाध्यता को समाप्त कर सभी का पेंशन सुनिश्चित किया। आज सभी जरूरतमंद को पेंशन दिया जा रहा है। अब एसटी, एससी और सभी वर्ग की महिलाओं की पेंशन की उम्र सीमा को घटा कर 50 वर्ष किया जा रहा है। जल्द इसको लागू करने की दिशा में सरकार कार्य करेगी। आवास दिलाने के नाम पर दलाल आपके आस पास घूमेंगे। आप उनकी बातों में न आयें। पंचायत भवन में क्रमानुसार सभी लाभुकों की जानकारी लिखी जाएगी उन्हें मोबाइल के माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। किसान भाइयों-बहनों की बात करें तो पूर्व की राज्य गठन के बाद 20 वर्ष में मात्र आठ लाख किसानों को केसीसी से जोड़ा गया जबकि विगत चार वर्ष में 20 लाख किसानों को केसीसी से आच्छादित किया गया है।

मालूम हो कि अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम चरण में खूंटी और सिमडेगा के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री अन्य जिलों में जाकर पहले चरण के लाभुकों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने हेतु स्वीकृति पत्र और राशि प्रदान करेंगे।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे, खूंटी और सिमडेगा के डीसी एवं एसपी सहित कई छोटे बड़े पदाधिकारी और हजारों लाभुक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या जाने को तीन विक्लप, बस-ट्रेन या प्लेन, कहां से कौन सी सेवा… जानें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : हाथों में फूलों की टोकरी, चेहरे पर मुस्कान… किन लोगों पर PM ने बरसाया फूल… देखें वीडियों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअभी और सताएगी ठंड, झारखंड के कई जिलों में कल बारिश…
Next Article स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद धधक उठी बाइक, सिपाही ने तोड़ा दम

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.