WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक है। यह शांति, एकता, भाईचारा और प्रेम का पैगाम देती है। यह दरगाह वर्षों से हर धर्म और समुदाय के आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की दरगाह पर उर्स के मौके पर कही। सीएम हेमंत आज यानी सोमवार को राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पहुंचे। वहां अकीदत के साथ चादरपोशी की और राज्य के सर्वांगीण विकास, सलामती, सुख-मृद्धि एवं अमन-चैन की दुआ मांगी। मौके पर दरगाह कमेटी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन का परंपरानुसार स्वागत किया गया।
इसे भी पढ़ें : लातेहार में लुटेरा गिरोह के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

