WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड में मौसम में बदलाव आ गया है। रविवार से ठंड बढ़ने लगी है। राज्य के कई इलाकों में दो से तीन डिग्री तक पारा गिर गया है। पलामू में तो रात का पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राज्य में तापमान के और नीचे जाने के आसार हैं।
जानकारी के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है।
रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान डालटनगंज में 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके कोडरमा, चतरा, गढ़वा में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में रात के तापमान में गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दो चार दिन सर्दी के लिहाज से लोगों के लिए कठिन होंगे। मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील किया है।

