Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में गिरफ्तार आरोपित निकला कोरोना संक्रमित
Headlines

रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में गिरफ्तार आरोपित निकला कोरोना संक्रमित

May 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपित राजीव कुमार सिंह कोरोना संक्रमित निकल गया। जिस बीमारी की दवा की वह कालाबाजारी कर रहा था, उसी बीमारी की चपेट में राजीव सिंह भी आ गया है।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने उसे दो दिनों के रिमांड पर पर लिया था। रिमांड अवधि पूरा होने के बाद जेल भेजने से पहले शनिवार को कोविड-19 टेस्ट करवाया गया। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राजीव कुमार सिंह के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सीआईडी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। राजीव कुमार सिंह को जेल से लाने से लेकर पूछताछ करने में शामिल रहे पुलिसकर्मी और अधिकारी अब आइसोलेट रहेंगे। सभी का कांटेक्ट ट्रेसिंग कर कोविड-19 टेस्ट करवाया जाएगा। सीआईडी कार्यालय में फ़िलहाल सैनिटाइजेशन करवाया गया है। राजीव सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी थी। उसकी रिमांड अवधि पूरी हो चुकी थी। अब उसे वापस जेल भेजा जाना था। लेकिन संक्रमित निकलने के बाद उससे अब खेलगांव में बने कोविड-19 कैंप जेल में रखा जाएगा।

उल्लेखनीय कि राजीव कुमार सिंह बीते 28 अप्रैल को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआइआर दर्ज होने के बाद ही इस मामले को सीआईडी ने टेकओवर कर लिया था। राजीव कुमार सिंह में कालाबाजारी करते हुए 1.10 लाख में पांच इंजेक्शन की वाइल बेची थी। एक निजी चैनल के स्टिंग के बाद मामला सामने आया था। इसके बाद आरोपित राजीव कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनायाते हुए केस दर्ज किया गया था। मामले में आईपीसी की धारा 420 120 बी, 188, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में सीआईडी डीएसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में राजीव सिंह के घर का सर्च भी किया गया था। लेकिन उसके घर से सीआईडी को कुछ भी नहीं मिला था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादी समारोह से लौट रहे थे बाराती, इस वजह से डिवाइडर से जा टकराई गाड़ी
Next Article इस चोर की चोरी देखकर रह जाएंगे दंग, जाने कैसा है अंदाज

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.