WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी (हजारीबाग)| प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के सारूगारू कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र तथा कोविड-19 सैंपल कलेक्शन शिविर लगाया गया। शिविर में 45 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग व फ्रंटलाइन वर्कर को कोविड-19 का टीका दिया गया। इस सत्र को सफल बनाने में सत्र के सुपरवाइजर एमएफडब्ल्यू मनोज गोप, कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर पिंटू शर्मा, एएनएम सुधा कुमारी, एएनएम रीना कुमारी, सहिया साथी बेबी शर्मा, एवं क्लस्टर के सहिया ज्योति देवी, ममता देवी, बबिता देवी, मंजू देवी, सेविका यमुना देवी, सहायिका शशि देवी, फूलन देवी और निरंजन कुमार साव का योगदान सराहनीय रहा।

