WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में अब साइबर अपराधी पुलिस से बच नहीं पायेंगे। साइबर क्राइम को रोकने के लिए अब झारखंड पुलिस को बड़ा हथियार मिला है। झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने प्रतिबिंब एप लॉन्च किया है। इसके जरिए वे साइबर क्राइम की गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे।
इस एप में साइबर अपराधियों के नंबर डालने पर अपराधियों का लोकेशन पता चलेगा। राज्य में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर राजधानी रांची में वर्कशॉप चल रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकारी के साथ ईडी, सीबीआई, डीओटी, डीआईबी और आरबीआई के अधिकारियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में साइबर के जामताड़ा जोन 02 और राज्य के सभी साइबर अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : विष्णु अग्रवाल और प्रेम प्रकाश की जमानत अर्जी पर ईडी से जवाब तलब

