WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। देवघर पुलिस ने गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को एक नोटिस भेजा है। 4 दिसंबर को नगर थाना प्रभारी द्वारा भेजे गये इस नोटिस में उन्हें एक मामले में जरूरी सूचनाओं के लिये दो दिनों के अंदर थाना में आने को कहा गया है।
देवघर पुलिस ने अनामिका गौतम के दिल्ली स्थित पते पर नोटिस भेजकर 48 घंटे के अंदर उपस्थित होने को कहा है। इसमें कहा गया है कि देवघर नगर थाना कांड संख्या 343/20, 13-07-20, धारा 420/467/468 और कांड सं-346/20, दिनांक 16-07-20, धारा-467/ 471 के दोनों कांड में आप नामजद अभियुक्त हैं। कांड अनुसंधान में प्रगति के लिये दो बिंदुओं पर आपका जवाब अपेक्षित है। इससे संबंधित विवरण उपलब्ध करायें। पुलिस के अनुसार अनामिका को संबंधित मामले में चौथी बार नोटिस भेजा गया है।

