Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सामूहिक उत्पादन और निश्चित बाजार के माध्यम से गांव और देश का विकास संभव: अर्जुन मुंडा
झारखंड

सामूहिक उत्पादन और निश्चित बाजार के माध्यम से गांव और देश का विकास संभव: अर्जुन मुंडा

October 6, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि लगन के साथ सामूहिक उत्पादन और निश्चित बाजार के माध्यम से गांव के साथ ही समाज और देश भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक फसल उत्पादन की परंपरा रही है, पर अब समय बदल रहा है। लोग बहु फसलीय कृषि को अपना रहे हैं। इससे परिवार के साथ समाज भी मजबूत हो रहा है। मंत्री मुंडा मंगलवार को तोरपा के विधायक कोचे मुंडा के साथ तोरपा प्रखंड के गुफू गांव में सामुदायिक सोलर आधारित सूक्ष्म लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करने के बाद गांव में आयोजित किसान सशक्तीकरण संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तोरपा क्षेत्र में पहले सिर्फ धान की फसल होती थी, पर अब बागवानी के क्षेत्र में भी इसकी पहचान हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गांव में लोग परंपरा के अनुसार काम करते थे। उनकी जरूरत की पूर्ति खेती के माध्यम से हो जाती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। लोगों में जागरूकता और आकंक्षा बढ़ी है, हमारी जरूरत बढ़ी है। पहले हमारा इलाज जड़ी-बूटियों से हो जाता था, पर अब हमें बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत हो रही है, क्योंकि बीमरियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता आने से लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि में सामुदायिकता और नयी तकनीक को अपनाकर और बेहतर बाजार के माध्यम हम परिवार और समाज के स्तर को बेहतर बना सकते हैं। मंत्री ने कहा कि अब हमें बाजार को समझना होगा। हमें इतना अधिक उत्पादन करना होगा जिससे हमें बाजार में जाकर अपने उत्पादों को बेचना न पड़े, बल्कि लोग खुद गांव आकर उत्पादों को खरीदें। उन्होंने कहा कि पहले के लोगों में बचत के प्रति कोई लगाव नहीं था, पर अब लोग बचत के महत्व को समझने लगे हैं। स्वयंसेवी संस्था प्रदान के कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र में गांवों के विकास में प्रदान महत्वपूण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि तोरपा प्रखंड में 14 सौ एकड़ में आम की बागवानी की गयी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अपनी परंपरा को कायम रखते हुए अपने परिवार और गांव का विकास करें। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा और ग्राम पंचायत को और अधिक सशक्त और साधन संपन्न करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों खासकर आकांक्षी जिलों में ग्रामसभा और पंचायत के माध्यम से विकास योजनाओं का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत का मुखिया भी ग्राम सभा की सहमति पर ही काम करेगा।

महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज मजबूत होगा: कोचे मुंडा

तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं की होती है। महिलाओं के विकास से ही समाज और देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घर के अंदर ही रहती थीं। बाहर का काम देखने का काम मर्दों का था, पर प्रदान जैसी संस्थाओं के कारण आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं। वे शिक्षित और आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदान जैसी संस्था को अन्य क्षेत्रों में भी काम करना चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आया दुगुनी करने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं के सहयोग से सामुदायिक और उन्नत कृषि के माध्यम से हम इस लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं। कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, दियांकेल पंचायत की मुखिया शिशिर टोपनो, एतवारी देवी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गोदलिबा केरकेट्टा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदान के प्रेमशकर ने किया। मौके पर डीडीसी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम हेमंत सती, तोरपा के बीडीओ विजय कुमार, सीओ आशीष कुमार मंडल, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, सुबोध जायसवाल, कृपसिंधु बेहरा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleओला बुक कर लूटने वाला गिरोह धराया
Next Article लॉक डाउन में लव-मैरिज, अनलॉक में टूटने की कगार पर

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.