अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान रखने वाले जाने-माने चिकित्सक डॉ. मनोज भदानी (डॉ. एम.के. भदानी) के मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है। अब तक लालपुर के अलोकापुरी कॉम्प्लेक्स में मरीजों को देखने वाले डॉ. भदानी का नया ठिकाना अब डंगराटोली स्थित ईस्टर्न मॉल होगा। आगामी 16 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर दो बजे उनके नए क्लिनिक ‘भदानी डायबिटीज एंड मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक’ की विधिवत शुरुआत होने जा रही है। ईस्टर्न मॉल के तीसरे तल्ले पर बने इस क्लिनिक में मरीजों को पहले से ज्यादा सुविधाएं और आधुनिक माहौल मिलेगा।
कई गंभीर मरीजों को दे चुके हैं नई जिंदगी
डॉ. मनोज भदानी का नाम झारखंड के उन चुनिंदा डॉक्टरों में शामिल है, जिन पर मरीज आंख बंद करके भरोसा करते हैं। ऑर्किड अस्पताल में अपनी सेवाएं देने के साथ ही उन्होंने अपने लंबे चिकित्सकीय अनुभव से सैकड़ों ऐसे गंभीर मरीजों को ठीक किया है, जिनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। कई बार तो ऐसे मरीज भी उनकी सटीक समझ और इलाज से पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे, जिन्हें देखकर परिजनों की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं। यही कारण है कि केवल रांची शहर ही नहीं, बल्कि राज्य के कोने-कोने और दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी बीमारी का इलाज कराने सीधे उनके पास पहुंचते हैं।
सरल स्वभाव और जरूरतमंदों की सेवा से जीता दिल
डॉ. भदानी की सबसे बड़ी खासियत उनका बेहद सरल, शांत और आत्मीय स्वभाव है। वे हर मरीज की बात को पूरे धैर्य के साथ सुनते हैं, जिससे आधा हौसला तो मरीज को बातचीत के दौरान ही मिल जाता है। डॉक्टरी पेशे को सिर्फ कमाई का जरिया न मानकर वे इसे सच्ची जनसेवा मानते हैं। किसी गरीब या जरूरतमंद के सामने आने पर वे बिना किसी हिचकिचाहट के उसका मुफ्त इलाज करते हैं और दवाइयों तक में हर संभव मदद पहुंचाते हैं। उनका यही सेवा भाव उन्हें मरीजों के बीच एक डॉक्टर से बढ़कर मसीहा जैसा सम्मान दिलाता है।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
नए क्लिनिक की शुरुआत को लेकर पूरे परिवार और उनके जानने एवं चाहने वालों में काफी उत्साहित हैं। डॉ एमके भदानी के अलावा भदानी परिवार की ओर से सिंधु भदानी, डॉ यशस्वी भदानी और देवांश भदानी मेहमानों का स्वागत करेंगे। नए क्लीनिक के शुरू होने से खासतौर पर शुगर और दूसरी जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें बेहतर जगह पर एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण परामर्श और जांच की सुविधाएं मिल सकेंगी।
इसे भी पढ़ें : हुनर और सादगी से लबरेज डॉ जयंत घोष… झारखंड के पहले डॉक्टर जिन्हें मिली ये ऐतिहासिक फेलोशिप


