WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी/राँची (स्वदेश टुडे)। रांची जिले के रातू अंचल अंतर्गत ठाकुरगांव में एकल अभियान संगठन के संच में 30 एकल विद्यालय ग्राम को 91 टेबलेट मिला है। ठाकुरगांव के गुरु बगीचा सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य आचार्याओं के बीच टेबलेट वितरण किया गया। एकल अभियान के माध्यम से सभी एकल विद्यालय ग्रामों के द्वारा गरीब से गरीब बच्चों को ई शिक्षा का लाभ देकर गांव को स्मार्ट बनाने के लिए कदम बढ़ाया गया है। मौके पर संभाग अध्यक्ष चैतन्य अग्रवाल के प्रतिनिधित्व में शिवम अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल , रांची भाग अभियान प्रमुख कर्ण महतो, अंचल अभियान प्रमुख हीरालाल महतो, रथ प्रमुख दशरथ अहीर, सुनील महतो तथा ठाकुर गांव के आचार्य उपस्थित थे।

