Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 05:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन विवाद में वृद्ध दंपति की टांगी से मार कर हत्या, चार गिरफ्तार
झारखंड

जमीन विवाद में वृद्ध दंपति की टांगी से मार कर हत्या, चार गिरफ्तार

November 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला। जमीन विवाद को लेकर वृद्ध दंपति की टांगी से मार कर हत्या कर दी गयी। गुमला थाना क्षेत्र के सतपारा घट्ठा गांव में रविवार की रात हत्यारों ने वृद्ध सनी गोप (65 ) का सिर धड़ से अलग कर दिया। अपने पति को बचाने गयी फुलो देवी (60) को भी टांगी से काट डाला गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार आरोपितों संजय भगत उर्फ गुरू लोहरा, उसके दो पुत्रों पंकज भगत व संतोष भगत और पत्नी झालो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी व डंडे भी बरामद की है। इस संबंध में गुमला के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने सोमवार को गुमला थाना परिसर में गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए घटनावृत की जानकारी दी। लाल ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद घटना की जांच के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया। यह दल जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि सनी गोप का सिर विहिन शव और उसकी पत्नी फुलो देवी की लाश जमीन पर पड़ी हुई है। पूछताछ करने पर मृतक के पुत्र संतोष गोप ने बताया कि इनके घर के पास की जमीन को लेकर संजय भगत उर्फ गुरू लोहरा से विवाद चल रहा है। इनलोगों ने जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दी थी। शाम करीब सात बजे संजय भगत उर्फ गुरू लोहरा,उसके दोनो पुत्र पंकज भगत व संतोष भगत और पत्नी झालो देवी टांगी व लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और उसके मां-बाप को गाली देने लगें। जब उनके पिता ने ऐसा करने से मना किया तो संजय भगत उर्फ गुरू लोहरा ने उसके बाप को टांगी से मार कर सिर धड़ से अलग कर दिया। उसकी मां बचाने गयी तो उसे भी टांगी से मार कर हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने मृतक के पुत्र संतोष गोप को लाठी-डंडे से मार कर घायल कर दिया। वह किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। संतोष गोप के फर्द बयान पर उपर्युक्त आरोपियों के खिलाफ गुमला थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। दोनोे शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल तथा आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशंख नदी में बहे तीन युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं
Next Article राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा आपके कार्यकाल में अडाणी की दौलत में हुआ 230 फीसदी इजाफा

Related Posts

Headlines

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026
Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जनता का हीरो अब सत्ता का सरताज, थलापति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

May 10, 2026

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.