Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रनिया में पीएलएफआइ उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी गिरफ्तार
Headlines

रनिया में पीएलएफआइ उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी गिरफ्तार

May 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई और पुलिस के बीच मंगलवार की शाम रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी जराटोली जंगल में मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान राम भंगरा नामक एक उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य उग्रवादी घने जंगल का लाभ उठकार भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों की ओर से 15-20 राउंड जबकि पुलिस की ओर 15 चक्र गोलियां चलायी गयी। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें एक होंडा साइन, एक अपाची, एक होंडा होरनेट, एक हीरो हंक और और एक पल्सर बाइक शामिल है। 

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का दस्ता गुमला और खूंटी जिले के सीमवर्ती क्षेत्र डिगरी जंगल में भ्रमणशील है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के बाद एएसपी अभियान रमेश कुमार और तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआरपीएफ 94 बटालियन की दो टीमों का गठन किया गया। मंगलवार की शाम दोनो टीमों ने डिगरी जराटोली में अलग-अलग दिशा से छापेमारी की। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और 15 राउंड गोलियां चलायी। पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य उग्रवादी तो भागने में सफल रहे, पर राम भेंगरा को पुलिस ने दबोच लिया। वह रनिया थाना के कुलाप गांव का रहने वाला है। पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादी ने बताया कि जेहन टोपनो का दस्ता डिगरी जंगल में भ्रमणशील था। उसने अन्य दस्तों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। छापेमारी टीम में सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा गोपाल सिंह, तोरपा के पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, तोरपा के थाना प्रभारी अरविंद कुमार, रनिया थाना प्रभारी रौशन कुमार, तोरपा थाना के एसआई अकबर खान, रनिया थाना के एसआई संदीप कुमार के अलावा सैट तोरपा, जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवित्तीय प्रक्रिया में विधायक का कोई किरदार नहीं, आरोप गैर कानूनी और साजिश का हिस्सा: अंबा
Next Article इन राशि वालों को आज होगा धन का लाभ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन?

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.