Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस लाईन के फ्लैट में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल, बेटी और मां का शव मिला
Headlines

पुलिस लाईन के फ्लैट में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल, बेटी और मां का शव मिला

July 22, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Yellow crime scene do not cross barrier tape in front of defocused background. Horizontal composition with selective focus and copy space.
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना अंतर्गत पुलिस लाईन स्थित एक फ्लैट से महिला पुलिस कॉन्स्टेबल सविता रानी हेंब्रम (34) समेत उसकी बेटी गीता हेंब्रम (13) और मां लाखिया मुर्मू (70) की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात तीनों का शव सरकारी क्वार्टर में मिला। पुलिस इस तिहरे हत्याकांड मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि पिछले दो दिनों से सविता के घर पर ताला लगा होने से आस पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ। इस बीच परिवार वाले उसे बार-बार फोन कर रहे थे। लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। गुरुवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घर का ताल तुड़वाया। घर में प्रवेश करते ही सबके होश उड़ गए। तीन लाश वहां पड़ी हुई थी। आशंका है कि महिला पुलिस कॉन्स्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, उसकी बेटी और उसकी मां की हत्या कर हत्यारा फ्लैट में ताला बंद कर फरार हो गया। हालांकि किसी को आते जाते लोगों ने भी नहीं देखा।

शुक्रवार सुबह एसएसपी और अन्य पदाधिकारी पुलिस लाईन पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों महिलाओं का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। मृत सविता के बारे में बताया जाता है कि वह विवाहित थी और कॉन्स्टेबल के पद पर एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थी।

सविता के पति कैलाश हेंब्रम की 14 साल पूर्व नक्सली वारदात में मौत हो गई थी, जिसके बाद झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी उसको अनुकंपा के आधार पर मिली थी। सविता मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद उसे बड़ी मुश्किल से अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। फ्लैट में वह अपनी 13 वर्ष की बेटी और अपनी मां के साथ रहती थी। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बागबेड़ा सोमायझोपड़ी निवासी बहन रानो मार्डी ने बताया कि अनुकंपा की नौकरी को लेकर ससुरालवालों से उसकी बहन का विवाद हुआ था। सास चाहती थी कि सविता के देवर को नौकरी मिले। सबिता मूल रूप से सरायकेला की रहनेवाली थी वहीं ससुराल के लोग डुमरिया में रहते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसआई हत्या का मामला : तुपुदाना थानेदार कन्हैया सिंह सस्पेंड, मीरा सिंह नयी इंचार्ज
Next Article चाईबासा के विभिन्न क्षेत्रों में माओवादियों ने किया बैनर और पोस्टरबाजी

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.