WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलकुसा प्रखंड के बराडीह गांव में विगत दो दिन पहले अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में 10 घर आ गए जिससे परिवारों को जानमाल का नुकसान हुआ ।
घरों में रखी सभी खाद सामग्री एवं कागजात जलकर राख हो गए। जब इसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक अमित यादव को दी तो विधायक ने प्रशासन से संपर्क कर घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन का प्रबंध किया जिससे आग पर काबू पाया गया।

