Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डायन-बिसाही को लेकर गुमला में हुई थी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, आठ गिरफ्तार
झारखंड

डायन-बिसाही को लेकर गुमला में हुई थी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, आठ गिरफ्तार

February 26, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुमला। कामडारा के चर्चित सामूहिक हत्याकांड की गुत्थियों को आखिरकार एसपी हरदीप पी जनार्दनन के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष अनुसंधान दल) ने सुलझा लिया है। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देनेवाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त खून लगी कई टांगियां,बसुली व अन्य साक्ष्य बरामद की है।
एसपी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास के कारण स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। गांव में पिछले दिनों कुछ लोगों के मरने व बीमार होने से ग्रामीणों को लग रहा था कि निकोदिन तोपनो (60) और उसकी पत्नी जोसफिना तोपनो जादू टोना कर सभी को मार रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले मंगलवार को इस संबंध में ग्रामीणों की बैठक भी हुई। बैठक में दोनों पति-पत्नी निकोदिन व जोसफिना को मारने का निर्णय लिया गया। मंगलवार की आधी रात में टांगी-बसुला आदि हथियारों से लैश होकर आरोपी निकोदिन तोपनो के घर गये और दोनों पति-पत्नी को मार डाला। इसी दौरान आरोपियों को लगा कि यदि घर के अन्य सदस्यों को छोड़ दिया गया तो ये लोग सच्चाई को दूसरों को बता देंगे। इसके बाद आरोपियों ने निकोदिन तोपनो के पुत्र भिन्सेंट तोपनो और पुत्रवधू सिलवंती तोपनो तथा पांच साल के मासूम पौत्र अलबीन तोपनो को भी मौत के घाट उतार दिया।
इनकी हुई है गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों में सुनील तोपनो उर्फ कोने तोपनो (30) , सोमा तोपनो (25) ,सलीम तोपनो उर्फ बारो तोपनो(25) , फिरंगी तोपनो उर्फ पुजार (45) ,फिलिप तोपनो ( 55) ,अमृत तोपनो (30) , सावन तोपनो (34) सभी ग्राम बुरुहातु आमटोली तथा दानियल तोपनो (40) शामिल हैं। सभी ग्राम बुरुहातु बड़काटोली थाना कामडारा जिला गुमला के रहने वाले हैं।
प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य
आरोपी सोमा तोपना के घर से हत्या में प्रयुक्त खून लगा बसुला, टांगी और चप्पल, आरोपी फिलिप तोपनो के घर से हत्या में प्रयुक्त खून लगा टांगी, आरोपी सुनील तोपनो उर्फ कोने का ट्राउजर जिसमें मृतकों का खून लगा हुआ था, आरोपी सुशील तोपनो ,सोमा तोपनो और सलीम तोपनो के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो खून लगा टांगी बरामद किया गया।

इस सामूहिक हत्याकांड की गुत्थियों को सुलझाने में एसआईटी में शामिल बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, पुअनि बालमुकुंद सिंह, पुअनि विवेकानंद श्रीवास्तव ,पुअनि भवेश कुमार, पुअनि संतोष कुमार महतो सभी कामडारा थाना, बसिया के थाना प्रभारी अनिल लिंडा,पुअनि आकाश कुमार पांडेय (बसिया थाना), कुरकुरा थाना प्रभारी छोटू उरांव तथा तीनो थाना के सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्यपाल के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू
Next Article बंगाल सहित 5 राज्यों में बज गया चुनावी बिगुल,  2 मई को आएंगा रिजल्ट

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.