Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सबकी खुशहाली की कामना से दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले गुरू बाबा
झारखंड

सबकी खुशहाली की कामना से दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले गुरू बाबा

January 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पाकुड़। भले ही आज हमारा विज्ञान व पढ़े लिखे प्रगतिशील लोग इसे अंधविश्वास कहें।लेकिन श्रद्धालुओं द्वारा सबकी खुशहाली की कामना से नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलना आस्था व विश्वास की जीती जागती मिसाल ही कही जा सकती है। ऐसा ही नजारा दिखा गुरुवार को मकर संक्रांति के मौके पर हिरणपुर में बहने वाली परगला नदी के किनारे, जहां सफा होड़ समुदाय के गुरू बाबा देवी लाल हांसदा दस फीट लंबे व तीन फीट चौड़े गढ्ढे में दहकते अंगारों पर नंगे पांव कई बार इस पार से उस पार तक चले।मौके पर उनके अनुयायियों के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे। लोगों ने उस वक्त दांतों तले अंगुली दबा ली जब उन्होंने देखा कि उनके पांव में फफोले तो दूर कोई खरोंच तक नहीं आई है।
मौके पर बाबा देवी लाल हांसदा ने बताया कि यह एक साधना है, जो सच्चे हृदय से समाज व देश के कल्याण की भावना से की जाती है। उन्होंने बताया कि हम ऐसा कर अपने इष्टदेव भगवान राम-सीता,भगवान शिव-पार्वती व सूर्य भगवान से संपूर्ण समाज व देश के कल्याण की कामना करते हैं।ताकि सबों को उनकी कृपा से सुख,शांति व समृद्धि प्राप्त हो और आपस में एका बना रहे।
उल्लेखनीय है कि उनके अलावा बुधवार की रात से ही नदी किनारे डेरा जमाए ऐसे पचास से भी ज्यादा गुरू बाबाओं द्वारा नंगे पाँव दहकते अंगारों पर चलने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके गवाह हर वर्ष बनते रहे हैं मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग।मकर संक्रांति के मौके पर मंदिर सह मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह व सहयोगियों ने दो सौ से भी ज्यादा सफा होड़ गुरू बाबा व मां के बीच नए वस्त्रों व कंबलों का वितरण किया गया।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेपीएल टूर्नामेंट में शाद स्टार सीरमा ने एलेवन स्टार बादम को 3 विकेट से हराया।
Next Article बाइक चालक युवक पर लगा 1.13 लाख का जुर्माना

Related Posts

झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.