WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोडरमा। जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया के पास चाल धंसने से आधा दर्जन से अधिक लोग दब गए हैं। इनमें से चार लोगों की मौत की खबर है। घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया से सटे मेहरिया के पास अभ्रक स्क्रैप यानि ढिबरा चुनने के दौरान चाल धंसने से आधा दर्जन से अधिक लोग दब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई। घटना में कुछ लोग अभी भी दबे हुए हैं तो वही दो लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह निकाल लिया जिनकी स्थिति गंभीर है।
जानकारी के अनुसार पूर्णानगर के महेंद्र दास, चंदर दास और लखन दास तथा फुलवरिया की महिला पार्वती देवी का अलावा डुमरियाटांड के राजेश सिंह घटवार, संजय सिंह घटवार और कुछ अन्य ढिबरा चुनने के दौरान चाल धंसने से दब गए। इनमें राजेश सिंह घटवार और संजय सिंह घटवार को ग्रामीणों ने निकाल लिया, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रहे है। घटना स्थल पर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद और थाना प्रभारी द्वारिका राम के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। दबे लोगों और शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि वहां अवैध रूप से माईका स्क्रैप चुनने और निकालने का काम लंबे अरसे से चल रहा है।

