WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| आत्महत्या का ये अजीब मामला सामने आया है, थाना क्षेत्र के तूको गांव निवासी कुंती कुमारी नामक 25 वर्षीय युवती ने अपने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| लेकिन हैरानी की बात ये है कि जब पुलिस वहाँ पहुंची तो फंदे पर लटकती युवती अपने कान में हेडफोन डाले हुए थी और उसके हाथ में मोबाइल था|
घटना की जानकारी मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतारकर कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया|
हिलाहल अभी तक आत्महत्या जे पीछे का कारण नहीं पता चल सका है| इस मामले में युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है|

