Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में कोरोना के मद्देनजर सरकार छह अप्रैल को ले सकती है बड़े फैसले
झारखंड

झारखंड में कोरोना के मद्देनजर सरकार छह अप्रैल को ले सकती है बड़े फैसले

April 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड में कोरोना के संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए हेमंत सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। सूत्रों ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर कुछ सीमाओं तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर बेहद चिंतित हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

छह अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रस्तावित बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि झारखंड में फिर से पार्क, सिनेमाघर,जिम आदि के संचालन पर कुछ सीमाओं के साथ प्रतिबंध लगाया जा सकता है। राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन में आंशिक रूप से लॉकडाउन की भी घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की अद्यतन समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का भी इंतजार कर रही है।

राज्य सरकार स्कूलों को खोलने को लेकर भी उहापोह की स्थिति में है। जिस प्रकार से राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए फिलहाल निचली कक्षाओं (कक्षा सात तक) के लिए स्कूल खुलने की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक अप्रैल से कक्षा एक से सात तक के लिए भी स्कूलों को खोलने की अनुमति आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मांगी थी, लेकिन अचानक संक्रमण में वृद्धि होने पर इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हो पाया। सूत्रों का कहना है कि अगर इसी तरह से लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ती रहे तो सरकार लॉकडाउन की भी घोषणा कर सकती है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

राज्य से शुक्रवार को 694 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या थी। रांची में 368 कोरोना मरीज मिले थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद ये 5 काम बिल्कुल न करें
Next Article गार्ड को बंधक बना निर्माणाधीन पवार ग्रिड से लूटे 40 लाख के उपकरण

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.