अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। weather in jharkhand: झारखंड का मौसम दो दिन बाद फिर करवट लेगा। 22 जनवरी से तीन दिन तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के उत्तरी इलाकों में बारिश होगी। वहीं कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी होगी। 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत राज्य भर में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी होगी। बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी लेकिन लोगों को ठंड का एहसास होगा। सुबह और शाम में कोहरा छाये रहने की भी संभावना जतायी गयी है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो सामान्यतः 14 जनवरी के बाद तापमान बढ़ने लगता है लेकिन इस बार वेस्टर्न इफेक्ट और साइक्लोन के कारण मौसम बदला है। ऐसे में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। सुबह और शाम सिहरन से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

