Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाटा स्टील कंपनी परिसर में हुआ जोरदार धमाका, स्टील प्लांट में लगी आग
झारखंड

टाटा स्टील कंपनी परिसर में हुआ जोरदार धमाका, स्टील प्लांट में लगी आग

January 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची इलाके में स्थित टाटा स्टील कम्पनी  में सोमवार को जोरदार विस्फोट  हुआ। कंपनी परिसर के अंदर हुए इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी आसपास का पूरा माहौल गूंज उठा। आवाज के साथ उठे तेज धुएं के गुबार के कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ तो भागने भी लगे थे। इससे परिसर समेत पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद कंपनी के कैंपस में जगह-जगह आग लग गई। आग को बुझाने के लिए तीन-चार दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है। हालांकि इस घटना में जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
कंपनी सूत्रों की माने तो टाटा स्टील परिसर के अंदर साकची छोर की तरफ तारापुर डंपिंग यार्ड है। यहां पर हॉट मेटल को ठंडा करने के लिए एक बड़ी सी टंकी है। इसमें हॉट मेटल को डालकर ठंडा किया जाता है। कभी अगर टंकी में पानी रह जाता है तो इससे काफी प्रेशर रिलीज होता है और यह प्रेशर आवाज के साथ ऊपर उठता है। इस दौरान काफी मात्रा में धुंआ भी निकलता है। लेकिन सोमवार का धमाका पिछले कुछ धमाकों से बिल्कुल अलग था।

सूत्रों के मुताबिक हॉट मेटल को टंकी में डालने के दौरान कुछ घटना घटी है और इसी के कारण धमाका हुआ है। धमाके के कारण आसपास की कुछ झाड़ियों में आग लग गई। हालांकि कंपनी के फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस मामले में टाटा स्टील प्रबंधन ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीन बच्चों की मां को चार युवक उठा कर ले गये जंगल
Next Article Kolkata: BJP के रोड शो में हंगामा, TMC-बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.